मजेदार ट्विस्ट और काॅमिक पंचेस से भरपूर ‘जीजाजी छत पर हैं’ अपने हरेक एपिसोड में काॅमेडी का भरपूर तड़का लगाने से कभी नहीं चूकता। चाहे पिंटू को एक महिला मानने की बात हो, पंचम को उसका पति या छोटे की अलग तरह की मसाज करने की तकनीक, जो किसी भी दिन को खाली नहीं जाने देते।
हाल ही में, दर्शकों ने इस शो में पंचम की मां उर्फ बेबे (उपासना सिंह) की एंट्री देखी, जिसे कि झूठ बोलने वालों से नफ़रत है। उसे पता चलता है कि पंचम (निखिल खुराना) ने शादी कर ली है। उनके कहने पर पंचम उन्हें उसकी तस्वीरें भेजता है और वह पिंटू (हरवीर सिंह) की जगह इलायची को अपनी पत्नी बताता है। एक सुंदर बहू की चाहत रखने वाली बेबे इलायची से खुश हो जाती है और उससे मिलने के लिये चांदनी चैक के लिये निकल पड़ती है। वह इलायची को खास तोहफे के रूप कंगन भी देती है और पहली मुलाकात में वह पोता-पोती की इच्छा जाहिर करती है। इस बीच, पंचम, मुरारी (अनूप उपाध्याय) के सामने यह बात स्वीकार करता है कि उसने अपनी मां की खराब सेहत के कारण इलायची से शादी करने की बात बताई। साथ ही पंचम उससे इस खेल में साथ देने का आग्रह करता है।
बेबे के पोता-पोती की चाहत वह किस तरह पूरी कर पायेंगे? क्या पंचम का झूठ पकड़ा जायेगा?
पंचम की मां बेबे का किरदार निभा रहीं उपासना सिंह कहती हैं, ‘‘जब मुझे बेबे की भूमिका मिली थी, मुझे नहीं पता था कि यह इतना रोमांचक है। मेरा किरदार एक मजेदार, पंजाबी मां का है, जोकि यह मानती है कि उसका बेटा शादी के बारे में जो झूठ बोल रहा है, वह सच है और यह भी कि उस खूबसूरत लड़की के साथ। आगे आने वाले एपिसोड ऐसे हैं, जिसे देखना नहीं भूल सकते।’
Comments are closed.