कोजी ऑटमील बनाने की विधि

सामग्री
 पानी: 440 मिलीलीटर
 दालचीनी: 1/4 छोटा चम्मच
 नमक: 1/4 छोटा चम्मच
 ओट्स : 110 ग्राम
 सेब: 170 ग्राम
 किशमिश: 50 ग्राम
मेपल सिरप: 2 बड़े चम्मच
अखरोट: 1 बड़ा चम्मच

विधि:-

एक पैन में 440 मिलीलीटर पानी उबाल लें। फिर इसमें 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी, 1/4 छोटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें 110 ग्राम ओट्स डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं। अब 170 ग्राम सेब, 50 ग्राम किशमिश, 2 बड़े चम्मच मेपल सिरप, 1 बड़ा चम्मच अखरोट डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएं। आपके कोजी ऑटमील तैयार है। इसे अखरोट के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Comments are closed.