विराट को पर्याप्त समय देने कप्तानी छोड़ी : धोनी

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अब खुलासा किया है कि विराट कोहली को विश्व कप 2019 से पहले कप्तानी का पर्याप्त अनुभव मिले। इसके लिए ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था।

एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा, ”मैंने कप्तानी से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि मैं चाहता था कि नए कप्तान को 2019 के विश्व कप से पहले टीम तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिले। नए कप्तान को पूरा समय दिए बिना एक मजबूत टीम का चयन करना संभव नहीं था।

इसलिए मैंने सही समय पर कप्तानी छोड़ दी थी।” इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन पर धोनी ने कहा कि अभ्यास मैचों की कमी की वजह से भारतीय बल्लेबाजों को कठिन हालतों का सामना करना पड़ा। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं।

Comments are closed.