गुड़गांव का संयंत्र अन्य जगह स्था‎पित करेगी मारुति

मुंबई : भारत की कार बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी अपनी गुड़गांव वाला संयंत्र को हरियाणा में ही किसी दूसरी जगह स्थानांत‎रित करना चाहती है। कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी से लगा यह शहर भीड़भाड़ वाला लग रहा है। मारुति के एक शीर्ष कार्यकारीने इस योजना की पुष्टि की।

हालांकि उन्होंने बताया कि नई फसिलिटी में उत्पादन शुरू होने में चार से पांच साल लग जाएंगे। वहीं जापान की सुजुकी मोटर की इस लोकल यूनिट ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। भारत के ऑटोमोटिव इतिहास में मारुति की गुड़गांव फसिलिटी की अहम भूमिका रही है।

कंपनी ने 1983 में अपना पहला उत्पाद मारुति 800 लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी तरक्की की सीढ़ियां चढ़ती रही और देश की नंबर वन ऑटोमेकर बन गई। मारुति सुजुकी की सफलता ने दूसरे ऑटोमेकर्स को भी भारत के ‎विनिर्मित बाजार मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

इससे देश शीर्ष उत्पादन के आधार के साथ यात्री वाहन और कंपोनेंट्स का अहम बाजार बन गया। जानकारी के मुता‎बिक मारुति नया प्लॉट खरीदने का ‎विचार कर रही है जो पहले वाली फैसिलिटी से ज्यादा दूरी पर न हो। इससे वेंडर्स और कर्मचारियों को ज्यादा मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। ईटी को जानकारी मिली है कि कंपनी ने हरियाणा सरकार से सोहना में 1,200-1,400 एकड़ जमीन आवंटित करने की मांग की है। यह जगह गुड़गांव से 25 किमी दक्षिण में है। हरियाणा सीधे जमीन देने के बजाय नीलामी प्रक्रिया अपनाता है। हालांकि, अभी तक उसने इस मसले पर कोई भी फैसला नहीं किया है।

Comments are closed.