वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स का अनुभव अब नेतृत्व करेगा!

न्यूज़ डेस्क : वर्चुअल वॉयेज कॉलेज ऑफ इनोवेशन 2019 के पुराने स्टूडेंट्स नए आने वाले स्टूडेंट्स के लिए 29 जुलाई को ‘स्टूडेंट ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन को लेकर वे बेहद उत्सुक और उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के तृतीय-वर्ष के स्टूडेंट्स नए आने वालों की जिज्ञासाओं, उनके सवालों और संदेहों को जानकर वर्चुअल वॉयेज लाइफ में उनकी परेशानियों को आसान बनाएंगे। उन्होंने इसके लिए आगे आकर मदद करने का बीड़ा भी उठाया है।
इस बात को सभी मानते हैं, कि पहली बार कॉलेज आने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज के पुराने और अनुभवी स्टूडेंट्स से मिलना, उनसे बातचीत करना उनके आत्मविश्वास के साथ उत्साह को भी बढ़ाता है। इस कार्यक्रम के लिए  वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स ने कॉलेज के ‘विबग्योर’ क्षेत्र को ख़ास तरीके से सजाया है। यहाँ वे नए स्टूडेंट्स को अपनी कॉलेज लाइफ के उतार-चढ़ाव को सहजता से लेने और सुनहरा भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में नए स्टूडेंट्स के लिए सहज वातावरण बनाने के लिए वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स ने अनुभव और विचारों से खेलों और अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है।  वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने स्टूडेंट्स नवागत स्टूडेंट्स को कॉलेज लाइफ के लिए सहज बदलाव लाने में मदद करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में होने वाली छोटी-छोटी गतिविधियों जैसे परिचय, बाहरी सैर के दौरान नए स्टूडेंट्स में छुपी प्रतिभाओं के हर समूह का नेतृत्व वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने अनुभवी स्टूडेंट् करेंगे। कॉलेज का ये औपचारिक दिन रोज के शैक्षिक दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा मज़ेदार होगा। वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के सीनियर और अनुभवी स्टूडेंट्स ने नए स्टूडेंट्स के लिए कार्यक्रमों को बड़े ही मनोरंजक तरीके से डिज़ाइन किया है, ताकि वे अपने साथियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकें! साथ ही जब वे वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के परिसर में हों, तब यहाँ कार्यरत लोगों और फैकल्टी से भी पूरी तरह परिचित हों। फ़िलहाल तो हम इस अनोखे आयोजन के लिए वर्चुअल वॉयेज कॉलेज के पुराने और नए स्टूडेंट्स को शुभकामना ही दे सकते हैं।

Comments are closed.