कामधेनू लिमिटेड ने मध्य एवं पूर्वी भारत में जालसाज़ी करने वाली फर्मों के खिलाफ़ की कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली,  जुलाई, 2019- स्टील एवं पेंट सहित निर्माण सामग्री के लिए बड़े पैमाने की वन स्वाप समाधान कंपनी कामधेनू लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ की दो फर्मों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की है जो कामधेनू लिमिटेड से लाइसेंस लिए बिना अपने टीएमटी बार, पाईपों एवं संबद्ध उत्पादों के कारोबार के लिए ‘कामधेनू’ के ट्रेडमार्क/ ट्रेड नाम का इस्तेमाल कर रही थीं। कामधेनू लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ की इन दो फर्मो के खिलाफ़ नई दिल्ली के तीस हज़ारी स्थित माननीय ज़िलान्यायालय से आदेश प्राप्त किया है।

 

कामधेनू लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ की दो कंपनियों मैसर्स कामधेनू ट्यूब्स प्रालिमिटेड और मैसर्स कामधेनू इस्पात पर ट्रेडमार्क नियमों का उल्लंघन करने और जालसाज़ी के लिए मुकदमा दायर किया है, जो ‘कामधेनू’के ट्रेडमार्क/ ट्रेडनाम का इस्तेमाल कर रही हैं, यह ट्रेडमार्क कामधेनू लिमिटेड के रजिस्टर्ड मार्क से काफी मिलता-जुलता है।

 

माननीय न्यायालय ने प्रथम दृष्ट्या कामधेनू लिमिटेड द्वारा दायर किए गए मुकदमे को स्वीकार कर लिया और पूर्व-पक्षीय अंतरिम आदेश पारित किया तथा उल्लंघन करने वाली फर्मों की जांच, पड़ताल एवं उनके परिसर पर ज़ब्ती की कार्रवाई के लिए दो स्थानीय आयुक्त नियुक्त किए। माननीय न्यायालय ने मैसर्स श्री कामधेनू ट्यूब्स प्रालिमिटेड, श्री ब्राहम सिंह मलिक और श्री प्रवीण कुमार मलिक, डायरेक्टर, श्री कामधेनू ट्यूब्स प्रा. लिमिटेड, मैसर्स कामधेनू इस्पात तथा इसके एजेन्ट्स एवं अधिकृत प्रतिनिधियों के खिलाफ़ फैसला सुनाया जो कामधेनू लिमिटेड के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क से मिलते जुलते मार्क या मार्क ‘कामधेनू’ के तहत अपने उत्पादों की बिक्री, विज्ञापन एवं विपणन कर रहे हैं। माननीय न्यायालय ने उल्लंघन करने वाली फर्मों पर ‘कामधेनू’ मार्क का इस्तेमाल करने के लिए रोक लगा दी।

 

इस आदेश के जारी होने के बाद 24 जुलाई 2019 को उल्लंघन करने वाली फर्मों का निरीक्षण किया गया, तथा माननीय न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए दो स्थानीय आयुक्ताओं ने संबंधित एसएसपी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के सहयोग से उल्लंघनकारी माल और दस्तावेज़ों की ज़ब्ती कर ली। निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्री कामधेनू ट्यूब्स प्रा. लिमिटेड द्वारा विपणन किए जा रहे के डीएस के मार्क से युक्त माल (टीएमटी बार) और केडीएसटी एमटी बार के लेबल/ पैकेजिंग तथा मैसर्स कामधेनू इस्पात के इनवॉइस एवं अन्य प्रासंगिक सामग्री/ दस्तावेज़ों को ज़ब्त कर लिया गया।

 

कंपनी के प्रवक्ता ने यह जानकारी भी दी कि वे बाज़ार में किसी भी तरह के नकली उत्पाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे दलों, डीलरों एवं वितरकों के खिलाफ़ जांच एवं ज़ब्ती सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी, अगर उन्हें कामधेनू लिमिटेड के ट्रेडमार्क/ ट्रेड नाम का गैरकानूनी इस्तेमाल करते या ऐसी उल्लंघनकारी गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है।

Comments are closed.