Smart watch के दीवानों को पसंद आएंगे ये 4 डिवाइस, नोटिफिकेशन से ट्रैकिंग तक में करेंगे मदद

नई दिल्ली । अगर आप स्मार्ट वॉच खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी ये खबर आपके काम आ सकती है। हम आपको 4 ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें यूजर्स ने काफी पसंद किया है। जानते हैं इन डिवाइस के बारे में,

Huawei Watch 2

हुवावे वॉच 2 को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिल गया है। डिवाइस की मदद से आप दिल की धड़कन को नाप सकते हैं। इसके अलावा इसमें लगा जीपीएस ट्रैकर आपको रास्ते की जानकारी देगा। डिवाइस को आप एंड्रॉयड डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। डिवाइस में आप गूगल वियर एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डिवाइस में आप गानों को डाउनलोड करके उन्हें सुन सकते हैं। डिवाइस में आपको लंबी बैटरी बैकअप मिलती है। इसके अलावा आपको गूगल असिस्टेंट भी मिलता है।

Casio WSD-F10 Smart Outdoor Watch 

कैसियो स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिल चुका है। डिवाइस की मदद से आप अपनी एक्टिविटी को ट्रैक करने से लेकर कंपास रीडिंग तक का भी काम कर सकते हैं। डिवाइस सख्त है और मिलिट्री परपस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। डिवाइस 50 मीटर गहरे पानी तक काम करता है। इसका मतलब आप इसे पहन कर आराम से घंटो स्विमिंग का मजा ले सकते हैं।

Fossil Q Marshal

फॉसिल का ये स्मार्टवॉच देखने में शानदार लगता है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 2100 प्रोसेसर पर रन करता है। डिवाइस IP67 सर्टिफाइड है। यानी डिवाइस पर पानी का असर नहीं पड़ेगा। डिवाइस 24 घंटे का बैटरी बैकअप आसाम से देता है।

Asus ZenWatch 3

एड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच में आसुस जेनवॉच 3 एक अच्छा विकल्प है। डिवाइस की बनावट अपनी ओर ध्यान खींचती है। डिवाइस का डिस्प्ले काफी शानदार है। डिवाइस का हार्डवेयर बटन काफी स्मूथ काम करता है।

Comments are closed.