स्मार्ट सिटी के मेट्रो प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार की जांच कराएगी नई सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित मेट्रो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुई देरी और इसके भ्रष्टाचार को लेकर काफी शिकायतें की गए हैं। आम जनता के बीच टीडीआर पॉलिसी को लेकर भी भारी विरोध हो रहा है।
मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि वह इस पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसमें हुए भ्रष्टाचार की जांच भी कराई जाएगी। टीओडी- टीडीआर पॉलिसी बनाई गई है।

उसमें जनता को किस तरह की परेशानी है। इस पर पुनर्विचार होगा शिवराज सरकार पर आरोप है कि उन्होंने एक उद्योग समूह को फायदा पहुंचाने के लिए मेट्रो सिटी की पॉलिसी बनवाई थी जिसके कारण आम जनता को आर्थिक नुकसान होगा। वहीं मेट्रो सिटी मैं जो भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। उसकी शिकायतें भी कमलनाथ को की गई हैं। उन्होंने इसकी जांच और कार्यवाही का भरोसा दिया है।

Comments are closed.