किंग मेकर बने किंग

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 30 साल से किंग मेकर की भूमिका में रहने वाले कमलनाथ, अब मध्य प्रदेश के किंग बन गए हैं। गुरुवार की रात उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 17 दिसंबर को वह लाल परेड मैदान में राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में शपथ लेंगे।

1980 से कमलनाथ म.प्र में किंग मेकर की भूमिका में बने हुए थे। उन्होंने पहली बार अर्जुन सिंह को मुख्यमंत्री बनाने मैं अहम भूमिका का निर्वाह किया था। उसके बाद मोतीलाल वोरा और दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में जो भूमिका अदा की थी। उससे इन्हें किंग मेकर कहा जाता था।

इस बार कमलनाथ खुद किंग बने हैं किंग मेकर की भूमिका में दिग्विजय सिंह अब उनके सारथी बने हैं। इसको लेकर मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चाएं हैं, कि भूमिका बदल गई है, बाकी राजनीति का तौर तरीका पुराना ही है। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने में इस बार दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, (राहुल) और सुरेश पचौरी की भूमिका भी रही है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने से मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं। उन्हें विश्वास है, कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस नई मजबूती के साथ खड़ी होगी।

Comments are closed.