नई दिल्ली: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’को दर्शकों से बहुत तारीफ मिल रही है. तेजस्वी प्रकाश और रोहित सुचांती, दीया और रतन की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभा रहे हैं. दीया और रतन की शादी के साथ, इस कहानी में एक ट्विस्ट आएगा. यह कहानी राजस्थानी परंपरा दर्शाती है. हालांकि, जल्द ही हम इस शो में एक ड्रेस ड्रामा देखेंगे, जहां हमें दीया और रतन विक्टोरियन लुक में नजर आएंगे. ये लुक देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी.
आने वाली कहानी में, परिवार की परंपरा के अनुसार दीया और रतन का पोर्ट्रेट विक्टोरियन थीम के अनुसार बनाया जाएगा. रतन इसके लिए उत्साहित है लेकिन दीया थोड़ी घबराई हुई है क्योंकि उसके लिए यह एकदम अलग चीज है. लेकिन इस फोटोशूट में गड़बड़ी हो जाती है और उनकी कहानी की ही तरह सबसे अनोखा शाही पोर्ट्रेट देखने को मिलेगा, जहां दीया विक्टोरियन गाउन की जगह बाथरोब में होगी.
रोहित ने कहा, “हमने शादी पोर्ट्रेट के सीन की शूटिंग करते हुए बहुत मजे किए थे. मैं क्रिएटिव टीम के साथ बैठ गया और जिस परफेक्ट लुक की जरूरत थी वह पाने के लिए अपने इनपुट भी दिए. इसलिए यह बेहतरीन तरीके से हुआ और नतीजे भी शानदार आए हैं.”
Comments are closed.