प्रियंका ने किया संजय लीला भंसाली की फिल्म को इनकार

मुंबई । बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ने के बाद इन दिनों काफी चर्चा में है। अब खबर यह है कि सलमान के बाद प्रियंका ने संजय लीला भंसाली को भी धोखा दे दिया है। कई दिनों से एक महिला गैंगस्टर ‘गंगूबाई कोठेवाली’ की कहानी पर काम रहे भंसाली की गैंगस्टर फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने किनारा कर लिया है।

बता दें कि पिछले एक साल से माना जा रहा था कि प्रियंका और संजय इस फिल्म के लिए साथ काम करेंगे। साल के आखिरी में शुरू होने वाली इस फिल्म की शूटिंग को अब प्रियंका ने अलविदा कह दिया है। प्रियंका के इस रुख संजय लीला भंसाली काफी हैरान है। सूत्रों की माने तो संजय इस फिल्म में प्रियंका के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे।

लेकिन अपने आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘काऊबॉय निंजा वाइकिंग’ के चलते संजय की फिल्म करने से मना कर दिया है। इन दिनों प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक को लेकर भी खासा चर्चे में है। खबरें यह भी है कि निक और प्रियंका बहुत ही जल्द शादी भी करने वाले हैं,

जिस कारण उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छोड़ने का फैसला किया था। इन दिनों बॉलीवुड से दूर रह रही प्रियंका बहुत जल्द सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ से एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। प्रियंका की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Comments are closed.