निक हैं डेट के बड़े खिलाड़ी

रोका सेरेमनी के बाद खबरें आ रही हैं कि निक से पहले प्रियंका के किस-किस से रिश्ते रहे हैं, ऐसे में आपको बतला दें कि खबर तो यह भी है कि निक प्रियंका से पहले भी उम्र में बड़ी लड़कियों को डेट कर चुके हैं। ऐसी ही डेट करने वाली एक एक्ट्रेस तो ऐसी भी थी जो कि निक की मॉं से भी ज्यादा की उम्र की थी। बहरहाल अब निक ने अपने परिजनों के साथ भारत में ही प्रियंका के साथ रोका सेरेमनी को अंजाम दे दिया है।

यह रोका सेरेमनी पंजाबी रीति-रिवाज के तहत की गई है। इसमें परिणीति के अलावा दबंग हीरो सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी मौजूद थीं। रीति-रिवाज के बाद शाम को प्रियंका और निक ने बॉलीवुड के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें मुकेश अंबानी से लेकर संजय लीला भंसाली, आयुष शर्मा के अलावा प्रियंका और निक के पैरेंट्स भी शामिल हुए।

ऐसे में निक को जानने वाले बता रहे हैं कि हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक तो बहुत कम उम्र यानी महज 8 साल की उम्र से गाना गा रहे हैं। खास बात यह है कि निक अपने गाने खुद ही लिखते हैं। अब 25 साल के हो चुके निक प्रियंका के पहले अनेक एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। खास बात यह है कि निक की अधिकांश गर्लफ्रेंड उनसे उम्र में बड़ी ही रहीं। हद तो यह रही

कि निक ने 55 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर्स को भी डेट किया, जो कि उनकी मॉं की उम्र से काफी बड़ी थीं। इसके अलावा निक ने अपने से 7 साल बड़ी ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस डेल्टा गुडरेम से भी संबंध रखे और उसके बाद निक का दिल 13 साल बड़ी केट हड्सन पर भी आया। बहरहाल अब निक प्रियंका के हो गए हैं। इसलिए पुरानी बातों को भुलाकर नई जिंदगी की शुरुआत करना दोनों के लिए ही बेहतर होगा।

Comments are closed.