धूमधाम से मनेगी गांधी की 150वीं जयंती, विश्व स्तर पर होंगे कार्यक्रम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में विश्व स्तर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की शृंखला तैयार की है। इसमें ग्लोबल साइकिलिंग इवेंट, वेजिटेरियन फूड फेस्टिवल, विश्व की 150 मशहूर शख्सियतों से लेख लिखवाकर ‘गांधी साहित्य’ का संकलन तैयार करना और विदेश में खादी को महज कपड़े के बजाय एक विचार और स्वास्थ्य के तौर पर बढ़ावा देना शामिल होगा। गांधी पर वैश्विक चर्चा को बढ़ावा देने के लिए लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इनमें से एक इवेंट में दुनियाभर के जानेमाने कलाकार गुजराती में वैष्णव जन तो… भजन गाएंगे। इसके अलावा दुनिया की महत्वपूर्ण इमारतों पर गांधी की तस्वीरों का डिजिटल प्रोजेक्शन किया जाएगा। सरकार इस साल गांधी पर डाक टिकट जारी कराने के लिए दुनियाभर के देशों से बात कर रही है। दुनियाभर में फैले इंडियन मिशन से खादी को दुनियाभर में महज कपड़ा नहीं, बल्कि टिकाऊ विकास और रोजगार सृजन के माध्यम के अलावा ‘हेल्थ सल्यूशन’ और ‘आइडिया’ के तौर पर बढ़ावा देने के लिए इनोवेटिव तरीके ढूंढने के लिए कहा गया है।

मोदी सरकार के पिछले चार साल के कार्यकाल में खादी की सामग्री की बिक्री देश में तेजी से बढ़ी है। दुनियाभर में फैले इंडियन मिशन 3 जून 2019 को वर्ल्ड साइकिलिंग डे के मौके पर गांधी साइकिलिंग इवेंट का आयोजन करेंगे। इसके अलावा सभी मिशन एक ऑनलाइन क्विज और वेजिटेरियन फूड फेस्टिवल का आयोजन भी करेंगे। गांधी साहित्य संकलन के लिए दुनियाभर में मशहूर राजनेता, पत्रकार, कलाकार और उद्यमी समेत 150 शख्सियतों की पहचान की गई है। सरकारी नोट के अनुसार, इन सबसे इस बाबत लिखने के लिए कहा गया है कि 21वीं शताब्दी में उनके लिए गांधी क्या अहमियत रखते हैं। गांधी से प्रभावित विख्यात लोगों द्वारा गांधी पर संक्षिप्त बातचीत ‘सत्य वार्ता’ के नाम से आयोजित की जाएगी। इनके साथ प्रेरक बातचीत को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। गांधी पर लिखी सामग्री को अनुवाद कर इसे दूसरे देशों के विश्वविद्यालयों में भी पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विदेशी मिशन अगले एक साल में 12 स्कूलों में वार्ता कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

वैश्विक स्तर पर छात्रों की पहुंच में लाने के लिए गांधी पर विभिन्न भाषाओं में किताबें दी जाएंगी। सभी इंडियन मिशंस और पोस्ट्स 5 जून, 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस पर 159 पौधे लगाएंगे। इस साल 2 अक्टूबर को पड़ने वाली गांधी की 150वीं जयंती को प्रधानमंत्री मोदी के संजीदगी से लेने के चलते आगामी एक साल में होने वाले सेलिब्रेशंस पर सरकार वृत्तचित्र बनाने की भी योजना है। गांधी से प्रभावित ख्यातिप्राप्त लोगों के साथ ‘सत्य वार्ता’ नाम से संक्षिप्त चर्चा का आयोजन कराया जाएगा, उनके साथ प्रेरक बातचीत को ऑनलाइन मुहैया कराया जाएगा। दुनियाभर के छात्रों तक गांधी को पहुंचाने के लिए कई भाषाओं में उनकी किताबें भेंट की जाएंगी। गांधी के साहित्य संकलन का अनुवाद दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में मुहैया कराया जाएगा। इंडियन मिशन अगले एक साल में 12 स्कूलों में टॉक इवेंट कराएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी इंडियन मिशन और पोस्ट 5 जून 2019 को 150-150 पौधे लगाएंगे।

Comments are closed.