पानी में इन चीजों को मिलाकर पिएं -दूर होंगे दाग – धब्बे

न्यूज़ डेस्क : हरे पर होने वाले दाग-धब्बों से परेशान होकर लड़कियां अक्सर घरेलू नुस्खों का सहारा लेती हैं। वहीं कुछ तो महंगे से महंगे प्रोडक्ट को भी इस्तेमाल करने से बाज नहीं आती हैं। हांलाकि कई  बार ये सारे उपाय भी फेल हो जाते हैं। अगर चेहरे पर मनचाहा निखार चाहिए तो पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए बस पानी में इन चीजों को मिलाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स होगा और अंदर की गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी।

 

चिया सीड : यह तुलसी प्रजाति का बीज होता है। चिया के बीज में अल्फा लिपोइक एसिड काफी मात्रा में होता है, जो एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये स्किन से झुर्रियों को दूर कर पोर्स को छोटा करने में भी मदद करता है। इसके अलावा चिया सीड्स में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो बेजान त्वचा में भी जान डालने का काम करते हैं।

 

 

पुदीना : पुदीने का पानी पीने से पेट साफ रहता है और चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसके सेवन से त्वचा की रंगत अच्छी होगी। इसके साथ ही यह पेट की गर्मी को दूर करता है। दमकती त्वचा की चाहत रखती हैं तो आज से ही पुदीना पीना शुरू कर दें।

 

दालचीनी : पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। फिर पानी छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपका रक्त संचार बेहतर होगा और ये आपके चेहरे पर निखार लाएगा।

 

नींबू, एप्पल साइडर विनेगर : पीने के पानी में नींबू मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। ध्यान रखें पानी में नींबू की कुछ बूंदें ही मिलाएं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।

 

 

 

Comments are closed.