न्यूज़ डेस्क : महापौर प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में जनसंपर्क की शुरुआत मां अहिल्या की प्रतिमा पर चरण वंदना,माल्यार्पण की, प्रत्याशी संजय शुक्ला के साथ अश्विन जोशी,पिंटू जोशी, टंटू शर्मा, देवेंद्र सिंह यादव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद।
वर्षों पहले आज ही के दिन बेटी दी थी आज महापौर बनने का आशीर्वाद देती हूं –कुसुम दुबे ( संजय शुक्ला की सासू जी)
महापौर प्रत्याशी विधायक संजय शुक्ला का आज नंदलालपुरा सब्जी मंडी स्थित ससुराल में भव्य स्वागत हुआ,ज्ञात हो कि आज संजय शुक्ला की विवाह वर्षगांठ है, आज ही के दिन संजय शुक्ला का जनसंपर्क उनके सुसराल में भी हुआ। संजय शुक्ला जी के संपूर्ण ससुराल एवं आसपास के नागरिकों ने आज एक बार फिर प्रतीत किया जैसे कि उनके द्वारा पुनः एक बार संजय शुक्ला कार्यकर्ता एवं समर्थकों की बरात लेकर पहुंचे हैं।
Related Posts

Comments are closed.