शारीरिक संबंध बनाने से इंकार पर पति ने प्राइवेट पार्ट में डाला एसिड

कन्नौज । इत्रनगरी कन्नौज में एक पति बेहद जालिम हो गया। उसकी पत्नी का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पति ने प्राइवेट पार्ट्स में तेजाब डाल दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कन्नौज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसके पति ने प्राइवेट पार्ट्स में तेजाब डाल दिया। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला जिले तिर्वा के बेहरिन गांव का है। पीडि़ता की सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने पीडि़त महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में महिला के पिता ने पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

तिर्वा के सौरिख थाना क्षेत्र के कस्बे के सकरावा रोड निवासी केदार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अन्नू देवी की शादी बेहरीन गांव बिवासी वेदपाल के साथ की थी। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए। इस बीच पति, उसके भाई अजय कुमार और अजय की पत्नी ने उनकी बेटी का उत्पीडऩ शुरू कर दिया।

अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। एक दिन पहले पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। जिसका विरोध अन्नू ने किया। इसी से नाराज पति ने पहले तो उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद प्राइवेट पार्ट्स में तेजाब डाल दिया।

सौरिख थानांतर्गत कस्बे के सकरावा रोड के केदार सिंह ने बताया कि पुत्री अन्नू देवी पाल की शादी कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव निवासी वेदराम के साथ करीब छह वर्ष पहले की थी।

कुछ दिन बाद से ही वेदराम, उनके भाई अजय कुमार व अजय की पत्नी ने मिलकर बेटी का उत्पीडऩ शुरू कर दिया।

रोजाना मारपीट की घटनाएं होने से बीते दिनों में कई बार समझौता भी कराया गया लेकिन आरोपी नहीं सुधरे। रविवार को आरोपियों ने एकजुट होकर बेटी के साथ मारपीट की।

कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

News Source: jagran.com

Comments are closed.