मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा – धन्यवाद

न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और  सुमेर सिंह सोलंकी ने जीत हासिल की। इस जीत के बाद कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया ने एक वीडियो संदेश जारी कर आभार जताया। सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह को 55 मत मिले, वहीं एक सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने 57 मत के साथ जीत हासिल की। 

 

 

वीडियो संदेश में यह बोले सिंधिया : 

भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित विधायकों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हृदय से मेरा आभार। आपने मुझे मेरे गृह प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुनकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए अपने पूरे सामर्थ्य से निभाऊंगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी दिल से धन्यवाद। कोविड पॉजिविट होने की वजह से आज मैं आपके समक्ष उपस्तित नहीं हो पाया हूं, लेकिन जल्द ही आपके बीच आऊंगा। ईश्वर से कामना है कि आप सभी सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। 

 

Comments are closed.