चीन से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे रूस की यात्रा

न्यूज़ डेस्क : भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर जाने वाले हैं। हालांकि, राजनाथ सिंह अपनी मॉस्को यात्रा के दौरान शीर्ष चीनी नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। राजनाथ सिंह 22 जून को रूस रवाना होंगे।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाजी जर्मनी पर विजय हासिल करने की 75वीं वर्षगांठ पर शामिल होने के लिए रूस जा रहे हैं। राजनाथ सिंह के साथ भारतीय रक्षाकर्मी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

 

राजनाथ सिंह मॉस्को में शीर्ष रूसी नेताओं और अन्य देशों के नेताओं से मिलेंगे, लेकिन लद्दाख तनाव के चलते वह चीन के नेताओं से मुलाकात नहीं करेंगे। राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और प्रत्येक सशस्त्र बल के एक शीर्ष अधिकारी होंगे।

 

Comments are closed.