इस खास तरीके से जापानी लोग कम करते है अपना वजन, आप भी आजमाए

न्यूज़ डेस्क : आपने आज तक अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए डॉक्टरों को पानी पीने की सलाह देते हुए सुना होगा। पानी पीने से व्यक्ति की कई स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ही ठीक हो जाती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से व्यक्ति की बॉडी न सिर्फ हाइड्रेटेड रहती है बल्कि उसके शरीर में मौजूदा टॉक्सिंस भी बाहर निकलकर व्यक्ति के चेहरे की चमक को बनाए रखने का काम करते हैं। अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए सुबह उठकर नीबू और शहद मिला कर भी पीते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का वजन घटता है।

 

इन सबके बीच क्या आपने कभी जापानी लोगों के पानी पीने के तरीके पर गौर किया है। आप सोच रहे होंगे आखिर जापानी लोगों के पानी पीने के तरीके में ऐसा क्या खास होता है, तो आपको बता दें, कि जापानी लोग पानी पीने के लिए एक खास ट्रिक अपनाते हैं, जिसकी वजह से वो बड़ी आसानी से अपना कई किलो वजन कम कर लेते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है उनकी ये सीक्रेट वाटर थेरेपी ट्रिक। 

 

जापानी वॉटर वेट लॉस थेरेपी –
इस थेरेपी की खासियत यह है कि इसमें व्यक्ति को सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना होता है। आप अपने दिन की शुरूआत खाली पेट ल्यूक वॉर्म वॉटर पीकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बढ़ाएंगे। जिसकी वजह से  बॉडी में मौजूद एक्सट्रा फैट कम होता है।

 

क्या है पानी पीने का सही तरीका-  
– सबसे पहले दिन की शुरूआत ब्रश करके करें। लेकिन ब्रश करने के बाद कुछ भी खाने से पहले आपको एक ग्लास पानी पीना चाहिए। याद रखें, ब्रश करने के तुरंत बाद कुछ खाने की जगह पानी पीना चाहिए। अक्सर लोग ब्रश करने के तुरंत बाद खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन जापानी लोग ब्रश करने से पहले और बाद में सबसे पहले पानी पीते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की बॉडी में पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है। हमेशा पानी पीने के आधे घंटे बाद ही किसी चीज का सेवन करें। 

 

-दूसरा, खाना खाते  समय कभी भी बीच में पानी का सेवन न करें। खाना खाने से 1 घंटा पहले और भोजन खाने के दो घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा बना रहता है।  

 

-तीसरा, पानी कभी भी अधिक मात्रा में एकसाथ न पीकर घूंट-घूंट करके पिएं। इसके अलावा एक ग्लास पानी पीने के आधे घंटे बाद ही दूसरा ग्लास पानी पीना चाहिए। जल्दी और अधिक मात्रा में पानी पीने से पाचन क्रिया और भूख पर बुरा असर पड़ता है। 

 

-चौथी चीज जो हमें जापानी लोगों से सीखनी चाहिए वो है कि वो कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीते हैं। आप भी पानी पीने के लिए हमेशा पहले किसी जगह पर आराम से बैठ जाए। बैठने के बाद ही आप पानी पिएं। पानी पीने के इन जापानी नियमों का पालन करके आप खुद ही कुछ समय बाद अपने शरीर में गजब का फर्क महसूस करेंगे। तो देर किस बात की, वजन कम करने के लिए आज से ही अपने पानी पीने के तरीके में बदलाव शुरू कर दें।  

 

 

Comments are closed.