अपने दिल को दुरुस्त रखने के लिए करे यह व्यायाम

न्यूज़ डेस्क : हृदय रोगियों को डॉक्टर भारी व्यायाम न करने की सलाह देते हैं। ऐसे में उनके लिए खुद को चुस्त-दुरुस्त रखना उतना आसान नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ कार्डियो एक्सरसाइज जिसकी मदद से आप शरीर के साथ अपने दिल को भी दुरुस्त रख सकेंगे।

 

रोटेटिंग डेडलिफ्ट 
दोनों पैरों को खोल कर सीधे खड़े हो जाएं। अब एक पैर को थोड़ा आगे बढ़ाकर रखें। दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाएं। अब आगे की ओर झुकें। इस दौरान अपने कूल्हे को पीछे की ओर खींचने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को 20 बार दोहराएं। ध्यान रहे कि इस पूरी प्रक्रिया में शरीर की मांसपेशियां बिल्कुल ढीली नहीं पड़नी चाहिए वरना फायदे की जगह नुकसान ज्यादा होगा।

 

फ्रैंकस्टाइन किक
एक्सरसाइज सीधे खड़े हो जाएं और बायां पैर आगे बढ़ाएं। पैर को सीने की ऊंचाई तक ऊपर ले आएं और दाएं हाथ से उसे छूने की कोशिश करें। थोड़ी देर बाद पुरानी स्थिति में लौट जाएं। यही प्रक्रिया दाएं पैर और बाएं हाथ से करें। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया में आपका या सिर शरीर बिल्कुल भी नहीं झुकना चाहिए। हर चरण के बाद 30 सेकेंड का आराम जरूर करें। यह प्रक्रिया आप अपनी सुविधा के अनुसार दस से 12 बार कर सकते हैं।

टक जंप
सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथों को सीने की ऊंचाई तक सीधे आगे की ओर ले जाएं। इसके बाद घुटनों को थोड़ा झुकाएं। अब इसी मुद्रा में खड़े होकर कूदें। अब सीने को घुटनों तक लाइए और हाथों को सीने के सामने ही रखें। जमीन तक धीरे-धीरे जाएं और हाथों को भी ले जाएं। इस स्थिति में कूदें। करीब 30 सेकेंड तक कूदने के बाद 30 सेकेंड का आराम जरूर करें। इसे चार से पांच बार किया जा सकता है। इस व्यायाम से हृदयगति कई गुना बढ़ जाती है। इस अभ्यास से हृदय की गति कई गुना बढ़ जाती है।

Comments are closed.