इसी सप्ताह खुल जाएगा हांगकांग से मकाउ व झुहाई को जोड़ने वाला समुद्री पुल

हांगकांग : हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाला दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल इस सप्ताह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इसका निर्माण नौ साल पहले शुरू किया गया था। इस पुल के निर्माण पर 20 अरब डॉलर की लागत आई है।

55 किमी लंबे इस पुल का उद्घाटन 2016 में होना था, लेकिन इसे इस साल खोला जा रहा है। यह चीन के ग्रेटर बे एरिया योजना का प्रमुख भाग है। ग्रेटर बे एरिया दक्षिण चीन का करीब 56,500 वर्गकिमी क्षेत्र कवर करता है, इस क्षेत्र में 6.8 करोड़ लोग रहते हैं और इसमें हांगकांग व मकाउ सहित करीब 11 शहर शामिल हैं।

दुनिया का सबसे लंबा समुद्री पुल जल्द खुलेगा। हांगकांग से मकाउ व चीन के झुहाई शहर को जोड़ने वाला पुल आखिरकार इस सप्ताह यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

यह सबसे लंबा समुद्री पुल है। निर्माण शुरू होने के नौ साल बाद इसे खोला जा रहा है। इस पुल के निर्माण पर 20 अरब डॉलर की लागत आई है।

Comments are closed.