भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 147.72 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में  पिछले 24 घंटों में 96 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गईं

वर्तमान में भारत का रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत है

भारत में पिछले 24 घंटों में 58,097 नए मामलों का पता चला है

देश में सक्रिय मामलों की मौजूदा संख्‍या 2,14,004 है

साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 वैक्‍सीन की 96 लाख से अधिक (96,43,238)  डोज दी गईं, जिससे देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार 147.72 करोड़ (147,72,08,846) के स्‍तर को पार कर गई है। यह उपलब्धि 1,58,21,510 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज प्रातः 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का विवरण इस प्रकार है:-

 

एचसीडब्‍ल्‍यू

पहली डोज 1,03,88,424
दूसरी डोज 97,24,352
 

एफएलडब्‍ल्‍यू

पहली डोज 1,83,86,432
दूसरी डोज 1,69,24,656
आयु समूह 15 से 18 वर्ष पहली डोज 85,11,766
 

आयु समूह 18 से 44 वर्ष

पहली डोज 50,52,85,581
दूसरी डोज 34,12,84,803
 

आयु समूह 45 से 59 वर्ष

पहली डोज 19,52,45,545
दूसरी डोज 15,31,22,132
 

60 वर्ष से अधिक

पहली डोज 12,18,11,698
दूसरी डोज 9,65,23,457
कुल 1,47,72,08,846

 

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के 15,389 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत से अब तक) 3,43,21,803 हो गई है।

परिणामस्‍वरूप भारत की रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PQSJ.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान 58,097 नए मामलों का पता चला है।

भारत

भारत के सक्रिय मामलों की संख्‍या वर्तमान में 2,14,004 है। देश के कुल संक्रमित मामलों में सक्रिय मामलों का योगदान 0.61 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QYRX.jpg

पूरे देश में परीक्षण क्षमता का लगातार विस्तार हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,88,647 जांच की गई। देश में अभी तक कुल मिलाकर 68.38 करोड़ से अधिक (68,38,17,242) परीक्षण किए गए हैं।

पूरे देश में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है। देश में साप्ताहिक संक्रमण दर वर्तमान में 2.60 प्रतिशत है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.18 प्रतिशत चल रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QOET.jpg

Comments are closed.