ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें ये चीजें, रहेंगे हमेशा तदुरस्त

बहुत से लोग बिजी शैड्यूल के कारण अपने खान-पान की दिनचर्या खराब कर देते हैं। सेहतमंद रहने के लिए दिन की शुरुआत हैल्दी ब्रैकफ्रास्ट से करनी बहुत जरूरी है। ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करनी टाहिए, जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलें और आप सारा दिन फ्रैश महसूस करें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ब्रेकफास्ट में शामिल करने से शरीर तदुरस्त रहता है।

अंडा :-
उबला अंडा, भुर्जी या एग सैंडविच आदि
को ब्राउन ब्रेड के साथ ब्रेकफास्ट में खाने से आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों का कमी पूरी हो जाती है।

ग्रेन ब्रेड:-हैवी ब्रेकफास्ट की बजाए सुबह नाश्ते में ग्रेन ब्रेड को ऑमलेट के साथ खाएं। इससे आपको पेट में गैस संबंधी समस्या नहीं होती। जिससे आप पूरा दिन आराम से काम कर सकते है।

बेरीस-एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर दही में रेड या ब्लूबेरीस मिक्स करके खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको पूरा दिन एनर्जी मिलती है।

सैल्मन फिश:-
3 फैटी एसिड की मात्रा से भरपूर सैल्मन फिश का ब्रेकफास्ट में सेवन आपको सूजन, हृदय रोग, गठिया और कैंसर के खतरे से बचाता है।

अंगूर या अनार:-
सुबह अंगूर या अनार का जूस पीने से आप हेल्थी रहने के साथ-साथ मोटापे की समस्या से भी बचे रहते है। इसके अलावा इससे शरीर को पूर दिन एनर्जी मिलती है।

दही :-
ब्रेकफास्ट खाने से स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसमें खजूर, कद्दू और अलसी के बीज मिला कर खाना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Comments are closed.