~नए रहस्य के साथ स्टार पेश करता है काल भैरव रहस्य 2 ~
12 नवम्बर 2018, इंदौर: भारत का मिथक और लोक कथाओं से जुड़ा पुराना इतिहास रहा है और उनमें एक सबसे बड़ा मिथक अभिशाप को लेकर है। विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों जीवन और इसके अर्थ को अपने तरीकों से समझने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद ऐसा बहुत कुछ है जिसको समझना अभी बाकी है। कुछ ऐसे रहस्य भी हैं जिनकी सदियों से व्याख्या नहीं की जा सकी है। और ऐसी ही एक पहेली स्टार भारत के अपकमिंग शो कालभैरवरहस्य 2 का विषय है। यह शो मध्य प्रदेश के एक काल्पनिक गाँव के एक परिवार से जुड़े एक अनसुलझे रहस्य को उजागर करता है।
पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन में कालभैरव रहस्य कनकगढ़ के एक शाही परिवार की रोचक और दिलचस्प कहानी को बयाँ करता है, जो 150 वर्षों से एक बुरे अभिशाप से ग्रस्त है। एक ऐसा श्राप जिसके अनुसार उस परिवार में पैदा हुए हर पुरुष की उसके 30 वें जन्मदिन से पहले मौत हो जाती है। मिथक और रहस्य के बीच एक रोचक संघर्ष के बाद कालभैरव रहस्य इस सीजन में अपनी अभूतपूर्व कहानी से दर्शकों को चौंकाने का वादा करता है।
शो में अदिति गुप्ता और गौतम रोडे मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।कालभैरव रहस्य के अभिशाप की अनिश्चितता दर्शकों को गाँव में प्रचलित अंधविश्वासों और सच्चाई से रूबरू कराते हुए अचंभित कर देंगे।
शो के बारे में बात करते हुए अदिति गुप्ता ने कहा “इंदौर आना और अपने प्रशंसकों का प्यार मिलना मेरे लिए एक मनमोहक अनुभव रहा है।कालभैरव रहस्य२ एक रोमांचक शो है जो की कनकगढ़ के एक श्रापित परिवार कि कहानी है।मैं इस मे अर्चना का किरदार निभा रही हूँ जो एक दिलचस्प लड़की है और वीर की जिन्दगी में अहम भूमिका रखती है।मुझे यकीन है कि दर्शकों को ये शो बेहद पसंद आयेगा।”
Comments are closed.