हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर हमारी नजर, जवाब देने में सक्षम है भारतीय नौसेना

नई दिल्ली। हाल के सालों में हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। भारतीय नौसेना इस पर नजर रख रही है। तमिलनाडु एवं पुडुचेरी नौसैन्य क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, रियर एडमिरल आलोक भटनागर ने कहा पिछले कुछ सालों में हिंद महासागर में चीन की मौजूदगी बढ़ी है। हमें इस बात की जानकारी है। हमारी उन पर लगातार नजर है।

टनागर ने कहा उनके (चीन) पास हमारी तरह अधिकार है कि वह विश्व के किसी हिस्से में मौजूद रह सकते हैं। हर साल 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले भारतीय नौसेना दिवस के जश्न की घोषणा करने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। क्षेत्र में चीन की उपस्थिति से किसी तरह के खतरे से निबटने के लिए नौसेना की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की क्षमताएं मिशन आधारित होती हैं। किसी देश के खिलाफ लक्षित नहीं होती हैं।

भटनागर ने कहा कुछ सालों से भारतीय नौसेना ने एक मिशन के आधार पर अपने बल को विकसित किया है। हमारी क्षमताएं किसी देश के खिलाफ लक्षित न होकर मिशन आधारित होती हैं। हमें जब भी कोई मिशन दिया जाएगा, हम उसे पूरा करने में सक्षम हैं। आपको बता दें कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल नौसेना दिवस मनाया जाता है।

Comments are closed.