ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर रॉयल एनफील्ड तक, ब्रिटेन के इन मशहूर ब्रांड पर अब भारतीयों का कब्जा

जानिए कौन कौन से इंग्लैंड के मशहूर ब्रांड पर, भारतीय का कब्जा

  • न्यूज डेस्क आजादी के बाद से अब तक भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की कर ली है। कॉरपोरेट वर्ल्ड में भी आज भारत का दबदबा है। आज हम ब्रिटेन की उन कंपनियों के बारे में बात करेंगे, जो कभी ब्रिटेन की शान मानी जाती थी, लेकिन आज उन पर भारतीयों का कब्जा है।
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • कल भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। आजादी के बाद से अब तक भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की कर ली है। जो भारत किसी समय ब्रिटेन का गुलाम हुआ करता था, उसकी अर्थव्यवस्था आज ब्रिटेन से भी बड़ी हो गई है। किसी समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है। आज उसी ब्रिटेन का प्रधानमंत्री एक भारतीय मूल का व्यक्ति है। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों को आज भारतीय सफलतापूर्वक चला रहे हैं। यही नहीं कॉरपोरेट वर्ल्ड में भी आज भारत का दबदबा है। आज हम ब्रिटेन की उन कंपनियों के बारे में बात करेंगे, जो कभी ब्रिटेन की शान मानी जाती थी, लेकिन आज उन पर भारतीयों का कब्जा है।
  •  
  •  
  •  
  •  
  • ईस्ट इंडिया कंपनी-
  • भारत में ब्रिटिश राज की शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिए ही हुई थी। साल 1857 तक भारत पर इसी ब्रिटिश कंपनी का राज था। इसके पास अपनी खुद की सेना थी। यह कंपनी माइनिंग और रेलवे सहित कई क्षेत्र में काम करती थी। हालांकि आगे चलकर भारतीय मूल के बिजनेसमैन संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीद लिया और इसे एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बना दिया।
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • रॉयल एनफील्ड-
  • वर्तमान में भारत में रॉयल एनफील्ड की गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज है। हालांकि इसकी शुरुआत साल 1901 में ब्रिटेन में गई थी। रॉयल एनफील्ड कई दशकों तक ब्रिटेन का एक बड़ा ब्रांड रही। हालांकि साल 1994 में भारतीय वाहन कंपनी आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड को खरीद लिया।
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • जगुआर लैंड रोवर-
  • दुनिया के सबसे लग्जरी कार ब्रांड में से एक जगुआर लैंड रोवर को यूरोप और अमेरिका में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि मुश्किलों में घिरे इस ब्रिटिश ब्रांड को आगे चलकर अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने खरीद लिया था। लेकिन फोर्ड भी इसे संभाल नहीं पाई और साल 2008 में से भारतीय कंपनी टाटा ने खरीद लिया।
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • टेटली टी-
  • किसी समय टेटली टी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रिटिश चाय का ब्रांड था। आज भी ब्रिटेन और कनाडा में इस ब्रांड की चाय को काफी पसंद किया जाता है। करीब 200 साल पुरानी इस कंपनी पर आज भारतीयों का कब्जा है। आज यह ब्रांड टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का हिस्सा है।
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  • हेमलेज-
  • दुनियाभर में प्रीमियम खिलौने के लोकप्रिय हेमलेज कभी ब्रिटिश ब्रांड हुआ करता था। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, भारत सहित कई देशों में इसके खिलौनों की अच्छी-खासी डिमांड रहती है। साल 2019 में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसे खरीद लिया।

Comments are closed.