नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम से ही जहरीला स्मॉग छाया हुआ है। जहां सोमवार की शाम को स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई थी, वहीं मंगलवार सुबह हालात और बदतर हो गए। स्मॉक के चलते दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रही।
#Delhi: Visuals of smog from India Gate and Rajpath pic.twitter.com/vsnPbWdlHr
— ANI (@ANI) November 7, 2017
मौसम विभाग का कहना है कि जहरीले स्मॉक का कहर तीन से पांच दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। मंगलवार सुबह लोगों ने पाया कि दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चादर लपेटे हुए है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वॉलिटी ‘बेहद खराब’ की कैटिगरी में बनी हुई है। दिल्ली के लोधी रोड का बुरा हाल है। वहीं, इंडिया गेट के आसपास भी हालात बदतर हैं।
वहीं, मंगलवार सुबह दिल्ली में लोगों की सुबह ने उन्हें साल 2016 में छाए स्मॉग की याद दिला दी। स्मॉग की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि तीन-चार दिन बाद ही इससे राहत की उम्मीद है। पिछले साल दीपावली पर स्मॉग छा गया था, जिस कारण लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई थी। साधारणतया तौर पर कोहरे की स्थिति तब होती है जब विजिबिलिटी 200 मीटर से कम होती है।
एनसीआर का भी बुरा हाल
मंगलवार सुबह धुंध इतनी थी कि 50 मीटर तक देखना भी मुश्किल हो गया है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है। माना जा रहा है कि अगर इसमें सुधार नहीं हुआ और एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर 450 के पार होता है तो स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद करना पड सकता है।
स्मॉग के चलते भिड़े दर्जनभर वाहन, तीन सीआरपीएफ के जवानों सहित 14 लोग घायल
वहीं, हापुड़ में स्मॉग के कारण एनएच-9 (पूर्व में 24) बाईपास पर सीआरपीएफ के जवानों के दो ट्रक समेत एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन सीआरपीएफ के जवानों सहित 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ के जवान असम से दिल्ली लौट रहे थे।
News Source: jagran.com
Comments are closed.