दिन में सिर्फ दो बार पियें यह खास पानी और पाए मोटापा से छुटकारा

न्यूज़ डेस्क : मोटापा से आजकल बहुत लोग परेशान हैं। दरअसल मोटापा कोई बीमारी नहीं बल्कि जीवनशैली की देन है। तेजी से बढ़ते मोटापे के कारण शरीर कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। मोटापा से ग्रसित लोग हमेशा पेट की चर्बी घटाने के नुस्खे और उपाय की तलाश में रहते हैं। मोटापा घटाने के लिए योग और व्यायाम के अलावा सही आहार लेना बहुत जरूरी है। हम रोजाना अपनी दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारी बॉडी में फैट बढ़ाने का काम करती हैं। इसके अलावा कई ऐसी भी छोटी-छोटी चीजें हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। आज हम आपको जौ का पानी (बारले वॉटर) के खूबियों के बारे में बताएंगे। यह पानी वजन कम करने के लिए बहुत ही कारगर है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

 

जौ की विशेषताएं
फाइबर से परिपूर्ण जौ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिस कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जौ में फैट का मात्रा कम और अधिक मात्रा में कैलोरीज होता है,जो वजन घटाने में कारगर होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं जौ का पानी…

 

जौ का पानी (बारले वॉटर) बनाने की विधि
जौ का पानी बनाने के लिए एक पैन में करीब डेढ़ लीटर पानी गर्म करें। पानी में जब उबाल आने लगे तो उसमें आधा कप जौ और दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा डालें। अब आंच धीमी करें और करीब 30 मिनट तक इसे उबालें। जब ये पानी डेढ़ से दो ग्लास तक बच जाएं तो आंच से उतार लें। ठंडा होने पर इस पानी को छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इस पानी में नींबू का रस और शहद मिला लें। इस पानी का पूरे दिन में दो बार सेवन करें।

 

बारले वॉटर की खूबियां
बारले वॉटर के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। यह पानी शरीर को डीटॉक्सीफाई कर विषाक्त तत्व को बाहर निकालने का काम करता है। जौ का पानी ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने का काम करता है। यह पानी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही इस पानी में आयरन, मैगनीज और फोलिए जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

 

वजन घटाने के लिए अन्य उपाय

  • एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना पीएं। ऐसा करने से वजन कम होता है।
  • एक ग्लास पानी में स्वादानुसार नींबू का रस और अदरक का रस मिलाकर पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है।
  • दो ग्लास पानी में आधा चम्मच जीरा मिलाकर रातभर रखें। सुबह इस पानी को आधा होने तक उबाल लें। ठंडा हो जाने पर इस पानी को छानकर पीएं और जीरे को चबाएं। यह एक क्विक वेट लॉस टिप्स है।

 

 

Comments are closed.