“मेरे सपनों का स्वच्छ शहर- इंदौर” -विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा |

इंदौर: 17 जून 2018 |  स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था| यह राजघाट, नई दिल्ली जो की महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार का स्थान है, में शुरू किया गया था। भारत सरकार २ अक्टूबर 2019तक भारत को स्वच्छ भारत बनाने का उद्देश्य रखी है जो की महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती होगी| इंदौर को सदैव नंबर वन बनाने के लिए हम अभी को अपना योगदान देना होगा | हम अभी को अपने घर के साथ अपने आसपास के स्थानों को भी स्वच्छ बनाना होगा तभी इंदौर को आगे भी नंबर वन बनाना संभव होगा,ऐसे ही कई रोचक तथ्य, जानकारी व विचार आज हजारों स्कूली बच्चों ने कागज पर निबंध और चित्रकला के माध्यम से इंदौरवासियों के समक्ष प्रस्तुत किये |

 

 मौका था चमेली देवी पब्लिक स्कुल द्वारा आयोजित निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का जिसमें आज विभिन्न स्कूलों के लगभग १२०० बच्चों ने निबंध लेखन और चित्रकला के माध्यम से स्वच्छ इंदौर के परिद्रश्य को प्रस्तुत किया | साथ ही साथ उपस्तिथ सभी बच्चों, अभिभावकों  और गणमान्यो  ने स्वछता का संकल्प ले कर इंदौर ही नहीं पुरे भारत को स्वच्छ बनाने का वादा किया |

 

निबंध  प्रतियोगिता – ग्रुप सी और ग्रुप डी के बच्चों ने स्वछता-एक मिशन और  फ्यूचर सिटी विषय पर निबंध के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये | इंदौर को किस तरह पुनः नंबर आने बनाया जा सकता है, पेड़ो के महत्व व् अन्य कई विचार व सुझाव बच्चों ने निबंध में लिखे ।

चित्रकला प्रतियोगिता – छोटो बच्चे जिनकी उंगलिया बस खिलौनों पर चला करती है आज बड़ी आसानी से चित्रकारी कर रही थी छोटे बच्चों ने कई रोचक विषयों पर चित्रकारी की |

संकल्प –   पर्यावरण  के महत्व  से हम सभी भलीभांति परिचित है प्रत्येक पेड़ प्रतिवर्ष 20 किलो कार्बन डाई ऑक्साइड सोखता है तथा जीवन दायक 14 किलो ऑक्सीजन देता है पेड़ो महत्व और पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाते हुवे आर जे विनी ने सभी को पर्यावरण को स्वच्छ  बनाये रखने एवं कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया | साथ ही साथ अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया ।

आयु वर्ग -प्रतियोगिता नर्सरी से आठवीं के स्टूडेंट्स के लिए चार विभिन्न आयु वर्ग  में आयोजित की गई थी। 

 

ग्रुप ए -कक्षा नर्सरी से केजी टू  तक के स्टूडेंट्स के तथा  ग्रुप बी  कक्षा पहली से दूसरी तक के स्टूडेंट्स के लिए रखा गया था जिसमे उन्हें किसी भी विषय पर चित्रकारी करना थी |  ग्रुप सी   कक्षा  तीसरी से पांचवी तक के स्टूडेंट्स के लिए रखा गया था जिसमे उन्हें “स्वछता-एक मिशन ” थीम पर निबंध लिखना था |  ग्रुप डी  कक्षा छठी से आठवीं तक  के स्टूडेंट्स के लिए रखा गया था जिसमे उन्हें “फ्यूचर सिटी ” थीम निबंध लिखना था |

 

उपहार –ग्रुप ए और  बी में सर्वश्रेष्ठ तीन चित्रकारों को तथा और ग्रुप सी  और डी में सर्वश्रेष्ठ निबंध लेखकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं को उपहार स्वरूप साईकिल दी गई अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

निर्णायक मुख्य अतिथि   निबंध प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक  निशा भाटिया,अशोक सचदेवा और डॉक्टर दीप  वंजानी थे जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक संदीप राशिनकर , श्रीमती शुभा वैद्य,  श्री राजीव वांयनकर थे l

 विजेता-

समूह ए: कक्षा नर्सरी से केजी टू  (चित्रकला प्रतियोगिता )

 मिशिका गुप्ता ने पहला  स्थान प्राप्त किया,  जबकि दूसरी स्थान प्रेरणा वर्मा  ने प्राप्त किया ।  आराध्य अत्रे  तीसरे स्थान पर रही  |

 

समूह बी:  कक्षा पहली से दूसरी तक 

  1) अरना गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरी स्थान कृति चैटर्जी ने प्राप्त किया । वेदिका सांखला  तीसरे स्थान पर रही  |

समूह सी:  कक्षा  तीसरी से पांचवी तक (निबंध प्रतियोगिता) 

शुभिका भंडारी ने पहला  स्थान प्राप्त किया ,जबकि दूसरी स्थान अमन बिन्द ने प्राप्त किया । भावेश सचदेव  तीसरे स्थानपर रही  |

समूह : डी    कक्षा छठी से आठवीं तक   

अश्विका गुप्ता ने पहला  स्थान प्राप्त किया ,जबकि दूसरी स्थान मूमोल जोशी  ने प्राप्त किया । अवनि झारवेते  तीसरे स्थान पर रही  | 

Comments are closed.