भाजपा प्रदेश में चला रही है दो तरह के कानून

रुड़की : भाजपा सरकार की ओर से किसानों की उपेक्षा किए जाने और उनकी मांगे ना माने जाने के विरोध में उत्तराखंड किसान मोर्चा ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि कि भाजपा प्रदेश में दो तरह के कानून चला रही है। आम आदमी का लगातार उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन भाजपा नेता और विधायक आम आदमी की आवाज उठाने को तैयार नहीं है।

यदि एक भाजपा नेता का चालान कट गया तो कोतवाली में हंगामा धरना प्रदर्शन तक हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किसानों की मांग को लेकर एक बार भी धरना प्रदर्शन करने को तैयार नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सिविल लाइंस स्थित कोतवाली पहुंचे और यहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर प्रधान पवन त्यागी जिलाध्यक्ष महकार सिंह सुनील कुमार इकराम अली आदि मौजूद रहे बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी किया।

News Source: jagran.com

Comments are closed.