उत्तर प्रदेश के अश्वनी का पुशअप में विश्व रिकार्ड

लखनऊ  । कुछ विशेष करने की चाहत रखने वाले अश्वनी सिंह ने आज प्रदेश की राजधानी में विश्व रिकार्ड बना दिया। देवरिया के अश्वनी सिंह ने आज लखनऊ के केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में पुश अप में विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। लखनऊ के केडी सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में अश्वनी सिंह ने एक घंटा में 2760 पुश अप के साथ नया विश्व रिकार्ड बनाया। जब वह इस अनोखे रिकार्ड को अंजाम देने जा रहे थे, उस समय सैकड़ों लोग कैमरा लेकर उनके रिकार्ड को कैद करने में लगे थे। आज अश्वनी ने एक घंटे में 2760 पुश-अप लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

अश्वनी सिंह ने यह रिकार्ड बनाने में 52 वर्षीय आस्ट्रेलिया के कॉर्टन विलियम्स को पीछे छोड़ा। कॉर्टन विलियम्स ने एक घंटे में 2500 से ज्यादा पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया है और उनका नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

विलियम्स ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। 2015 में एक घंटे में 2220 पुश अप्स करने का रिकॉर्ड बनाया था। बीते वर्ष उन्होंने एक घंटे में 2,682 पुश अप्स लगाए।

देवरिया के आज अश्वनी सिंह ने आज एक घंटा में 2760 पुश अप के साथ विलियम्स के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। विलियम्स आस्ट्रेलिया में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं।

News Source: jagran.com

Comments are closed.