राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद आज जाएंगे बिहार

नई दिल्‍ली । इस वर्ष के प्रारंभ में राष्‍ट्रपति के पद पर नियुक्‍त होने के बाद राम नाथ कोविंद गुरुवार को पहली बार बिहार जाएंगे।

हवाई अड्डा से सीधे वह राजभवन के सामने देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा स्थल जाएंगे और माल्यार्पण करेंगे। राजधानी में सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर में बिहार के पूर्व राज्‍यपाल बिहार कृषि रोड मैप 2017-22 को लांच करेंगे। इस दौरान वह रोडमैप से संबंधित नौ विभिन्न योजनाओं की बुनियाद भी रखेंगे।

इसके बाद वे गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। आज ही वे दिल्‍ली वापस लौट जाएंगे।

News Source: jagran.com

Comments are closed.