उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाने की रणनीति पर होगी चर्चा  

इंदौर नवंबर2019: अभी कुछ वर्षो से देखा गया है की मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा में लगे संस्थानों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। एआईएसएचई की रिपोर्ट के अनुसार चाहे वह जीईआरजेंडर पैरिटीपुपिल टीचर अनुपातपास-आउट स्तरों आदि में होमध्य प्रदेश में संस्थानों का प्रदर्शन राष्ट्रीय मानकों से काफी नीचे है। शिक्षा तंत्र का यह असंतुलन आज की एक बड़ी चिंता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखा जाए तो हमारे प्रदेश के उच्च संस्थान टॉप 500 में भी मुश्किल से जगह बना पाते हैं. हायर एजुकेशन से जुड़े कई संस्थान पिछले कुछ सालों में बंद हो चुके हैं और कुछ बंद होने की कगार पर हैं।

 

यह एक सोचने लायक बात है कि क्योंकि बिना प्रयोग और बदलाव किये एक ही लकीर पर चलने वाले संस्थान लम्बी यात्रा का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इन संस्थानों को विजन -2030” की चुनौतियों का सामना करने के लिए बहुत कुछ किया जाना चाहिएस्टडी मेट्रो जो 2011 से वैश्विक शिक्षा गतिविधियों में जुड़े हुए हैंउसी के बारे में अत्यधिक चिंतित हैं और उन्होंने उच्च शैक्षिक गतिविधियों में लगे विभिन्न शैक्षिक मंचों के साथ गठजोड़ कर उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन (मध्य प्रदेश हायर एजुकेशन समिट‘) आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह एक दिवसीय आयोजन होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर मध्य प्रदेश में 07 दिसंबर 2019 को रोडमैप फॉर 2030‘ (ROADMAP FOR VISION 2030) विषय के साथ आयोजित किया जाएगा। विजन 2030 के साथ इस समिट का उद्देश्य उक्त सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए इनके समाधान के लिए सही मार्ग को चुनना है। साथ ही उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्तारिसर्च तथा फैकल्टी में सुधार के लिए सटीक कदम उठाना भी है।

 

 

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए श्री अभिषेक बजाजमैनेजिंग डायरेक्टरस्टडी मेट्रो ने कहा –  इस एक दिवसीय समिट में भविष्य के लिहाज से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सही रणनीति बनानेसही समय पर आगे बढ़ने और सही चुनाव करने जैसे विषयों पर बात की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से सम्पन्न होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री जीतेन्द्र पटवारी रहेंगे। हमें उम्मीद है कि उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश AICTE के अध्यक्ष और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति इस सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि को संबोधित करेंगेजिसमें मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों के वाइस चांसलरचेयरमैनडायरेक्टरप्रिंसिपल और डीन शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस में प्रवेश केवल आमंत्रितों के लिए रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के लिए एंट्री और रजिस्ट्रेशन निशुल्क रहेगा। अधिकांश प्रमुख संस्थान रजिस्ट्रेशन के जरिये अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कर चुके हैं.

 

 

उन्होंने आगे कहा – इस कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत नेशनल एजुकेशन पॉलिसी जैसे विषय पर प्रकाश डालने के साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ विजन 2030’ प्रिपेयरिंग हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन थ्रू रिसर्चकरिकुलम एन्ड पेडगोजी‘ विषय पर पैनल डिस्कशन करेंगे। यह आयोजन न केवल पढ़ाने-सिखाने और शोध के तरीकों पर नए सिरे से काम करने की दिशा देगाबल्कि सफलता के लिए आवश्यक रास्ते हेतु मार्गदर्शन भी करेगा। इससे एक उत्कृष्ट शैक्षणिक तंत्र का निर्माण करने में मदद मिलेगी।

 

स्टडी मेट्रो एक AIRC प्रमाणित कंपनी है जिसके के भारत में 23 और नेपालबांग्लादेशकुवैतमध्य पूर्वअफ्रीकाकनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में 6 कार्यालय हैं यह संसथान पिछले 6 सालों से इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा हैजिसमें हर वर्ष  लगभग 100 से अधिक विदेशी यूनिवर्सिटीज भारत में आकर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देती हैं।

Comments are closed.