सुपर कॉप फ्रेंचाइजी के अभिप्राय पर रानी मुखर्जी ने कहा : विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सुलझाएगी मर्दानी फ्रेंचाइजी
न्यूज़ डेस्क : रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने किशोर अपराधियों द्वारा अंजाम दिए जा रहे रेप जैसी हिंसक वारदातों का सामना कर रहीं युवा महिलाओं पर मंडरा रहे खतरों को लेकर एक राष्ट्रव्यापी चर्चाओं की शुरूआत की है। खास बात यह है कि कम उम्र के लड़कों द्वारा इस तरह के जघन्य कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है औऱ समाज को इस मुद्दे पर वास्तव में चिंतित होने की आवश्यकता है, क्योंकि उम्र कम होने के कारण ऐसे अपराधी ज्यादातर पहचान में नहीं आते हैं।
रानी कहती हैं कि, मर्दानी फ्रेंचाइज़ी के माध्यम से, वे सामाजिक बुराइयों को उजागर करना चाहती हैं साथ ही देश भर में होने वाले उन गंभीर सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए चर्चा जारी रखना चाहतीं हैं। वे कहती हैं, “हां, हम चाहेंगे कि मर्दानी एक ऐसी फ्रेंचाइज़ी बने, जो विभिन्न सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए खड़ी हो। पहली फिल्म में बाल तस्करी के बारे में बात की गई थी तो अब मर्दानी 2 बलात्कार के खिलाफ खड़ी नजर आती है, जो भारत में किशोरों के विरुद्ध किए गए हिंसक अपराधों के उदय पर प्रकाश डालती है। एक 15 साल के लड़के ने मेरे अपने शहर में एक 29 वर्षीय महिला पर हमला किया और उसका बलात्कार किया, आज ही, मैं यह पढ़कर हैरान रह गयी!”
उन्होंने आगे कहा, “यह एक गंभीर खतरा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कीमत पर सभी सावधानी बरतनी चाहिए। मर्दानी फिल्मों की श्रृंखला समाज को शिक्षित करने, जागरूकता पैदा करने और लोगों को बैठने और इसपर ध्यान देने को लेकर एक मजबूत संदेश छोड़ने को लेकर समाज का आईना बन कर खड़ी होगी। कुछ फिल्मों में सामाजिक बदलाव को प्रभावित करने की जिम्मेदारी होती है और हमारा उद्देश्य इन सभी मर्दानी फिल्मों के माध्यम से हमारे सामने खड़े इस बड़े खतरे से जुड़ी इस कठिन वास्तविकता को सामने लाने का प्रयास करना है।”
मर्दानी 2 की बेहतरीन कहानी देश भर में महिलाओं के विरुद्ध कि गयी सच्ची आपराधिक घटनाओं से प्रेरित है। इस बेहतरीन थ्रिलर में रानी को व्यवस्थित तरीके से महिलाओं को टारगेट करने वाले एक क्रूर सीरियल रेपिस्ट को पकड़ने के लिए प्रयास करते हुए देखा जा सकेगा।
मर्दानी 2 में रानी एक निर्भीक और प्रतिबद्ध पुलिस अधीक्षक, शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका को दोहरा रही हैं। सुपरहिट और बेहद प्रशंसित प्रीक्वल, मर्दानी में उन्होंने जबरदस्त परफॉरमेंस दिया था। इस फिल्म में वे बाल तस्कर गिरोह के सरगना के विरूद्ध जंग में खड़ी थीं। अब मर्दानी 2 में, रानी शुद्ध बुराई का अवतार कहे जाने वाले एक युवा और अभी तक खतरनाक खलनायक के खिलाफ खड़ी नजर आएंगी।
दुनिया भर में 250 करोड़ की कमाई करने वाली वैश्विक ब्लॉकबस्टर हिचकी के बाद आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, मर्दानी 2 रानी की अगली रिलीज होगी। मर्दानी 2 अगले माह 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
Comments are closed.