विवाह सबसे पवित्र बंधनों में से एक है जो एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ साझा करता है।

न्यूज़ डेस्क : पूज्य माँ हंसाजी भारत की योग की एक अग्रणी महिला हैं जिन्होंने दुनिया भर में पारंपरिक योग के बारे में जागरूकता फैलाई है और ये सफलता उन्होंने एक गृहस्थ होते हुए हासिल की है।

 

उनकी शादी ने उन्हें सफलता हासिल करने से नहीं रोका, इसके बजाय, उन्होंने और उनके पति ने एक टीम के रूप में साथ काम किया और हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया।

 

पूज्य गुरू माँ के द्वारा लिखी इस पुस्तक “विवाह को सफल बनाने हेतु 12 योगिक सिद्धांत” में माँ ने अपने स्वयं के व्यक्तिगत अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग करके हम सभी को इस ज्ञान को अनुभव में लाने एवं इससे लाभ पाने का मौक़ा दिया है।

1 दिसंबर, 2019 को माँ से मिलने और सफल विवाहों के बारे में अधिक बात करने का मौक़ा प्राप्त करें।

उनकी पुस्तक से एक अंतर्दृष्टि प्राप्त करें, और देखें कि योग का ज्ञान आपकी शादी को आपके द्वारा साझा किए जाने वाले सबसे आनंदमय और आध्यात्मिक बंधन में कैसे बदल सकता है!

Comments are closed.