इंदौर, जुलाई, 2019. एक सेलिब्रिटी या ब्यूटी पेजेंट में भाग लेने वाली प्रतिभागी के लिए खासतौर पर अन्य चीजों के साथ ही उसकी त्वचा का स्वस्थ और खूबसूरत होना भी जरूरी होता है. इसके लिए बाकी तैयारियों के साथ ही एक सही त्वचा रोग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में त्वचा संबंधी समस्यायों का समाधान करवाना एक बेहतर विकल्प होता है l
हाल ही में मिसेस इंडिया यूके 2019, स्पर्धा में तीन टाइटल्स जीतने वाली डॉ. नेहा शर्मा, ने भी त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना किया लेकिन उन्हें सही वक्त पर शहर के (इंदौर के) प्रतिष्ठित त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जे. एस. छाबड़ा (डर्मेटोलॉजिस्ट,कॉस्मेटोलॉजिस्ट तथा लेजर स्पेशलिस्ट) का परामर्श और उपचार मिला और अब उनकी त्वचा भी स्वस्थ और मुस्कराहट से भरी है.
Related Posts
14 वर्षों से भी अधिक समय से त्वचा रोगों के सही इलाज और अत्याधुनिक थैरेपीज के साथ इस क्षेत्र में काम कर रहे स्किन लाइफ क्लिनिक के संस्थापक डॉ. जे. एस. छाबड़ा के अनुसार- ‘खूबसूरत, दमकती हुई स्वस्थ त्वचा हर इंसान की इच्छा होती है. आज प्रदूषण से लेकर लाइफस्टाइल के बैलेंस का बिगड़ने और असंतुलित खान-पान जैसी कई चीजें हैं जो त्वचा पर बुरा असर डालती हैं. इसके अलावा शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस भी त्वचा पर अपने निशान छोड़ सकते हैं. ऐसे में एक प्रशिक्षित डर्मेटोलॉजिस्ट या त्वचा रोग विशेषज्ञ सही इलाज और थैरेपीज के साथ त्वचा को फिर से खिला हुआ बना सकते हैं.
डॉ. नेहा शर्मा भी आम युवतियों की तरह अनइवन स्किन टोन, पिम्पल्स, डार्क सर्कल्स तथा टैनिंग जैसी समस्याओं से ग्रसित थीं. उनकी स्किन बहुत सेंसिटिव है. ऐसे में कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स ने उनकी परेशानी को और भी बढ़ा दिया था. चूँकि डॉ. नेहा खुद भी मेडिकल साइंस की स्टूडेंट रही हैं इसलिए उन्होंने सही समय पर इलाज लेने का निर्णय लिया। हमने उनको पिम्पल्स के लिए आईपीएल (इंटेंस पल्स्ड लाइट) तथा पीलिंग ट्रीटमेंट दिया। साथ ही अनइवन स्किन टोन, डार्क सर्कल्स तथा टैनिंग के लिए लेजर फेशियल के साथ क्यू स्विच लेजर ट्रीटमेंट दिया गया. कुछ ही समय में इसका अच्छा रिजल्ट मिलने लगा और डॉ. नेहा शर्मा ने अपनी त्वचा में आये अच्छे परिवर्तनों को महसूस किया। खास बात यह है कि त्वचा संबंधी किसी भी समस्या के लिए सही समय पर इलाज लेने के साथ ही इलाज के दौरान धैर्य रखना भी जरूरी है. यह कोई जादू नहीं है.
अच्छा और पूरा रिजल्ट मिलने के लिए आवश्यक है कि मरीज पूरा इलाज ले और डॉक्टर की सलाह का पालन करे. अपनी त्वचा का ख्याल भी अच्छे से रखे. आज मेडिकल साइंस के क्षेत्र में लगभग हर समस्या का समाधान मौजूद है. आवश्यकता बस इतनी है कि आप समस्या को समझें, सही विशेषज्ञ से इलाज करवाएं और इलाज के बाद भी अच्छे से त्वचा का ख्याल रखें। इसमें नियमित दिनचर्या, संतुलित और पौष्टिक खान-पान तथा व्यायाम भी शामिल हैं. इन सबसे आपको स्वस्थ और ताजगी भरी त्वचा पाने में मदद मिलती है.’
Comments are closed.