‘सावधान इंडिया’ पिछले सात सालों से भारत में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नैशनल, 24 जुलाई 2019: स्‍टार भारत का फ़्लैगशिप शो ‘सावधान इंडिया’ पिछले सात सालों से भारत के बेहद चौंका देने वाले अपराधों को लेकर समाज को जागरूक और सावधान करने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

स्‍पेशल क्राइम सीरीज़’ के नाम से ख़ास तौर पर पाँच हिस्‍सों में बनी यह सीरीज़ आने वाली 29 जुलाई को, रात 10.30 बजे आपके घरों में हलचल मचाने वाली है। इस सीरीज़ में हफ़्ते में एक कहानी दिखाई जाएगी, जो कि 5 दिन यानी 5 एपिसोड्ज़ तक चलेगी। सभी स्‍पेशल क्राइम सीरीज़ में जघन्य अपराधों के बारे में अवगत करने वाली कहानी दिखाई जाएगी जिनमें हैरतअंगेज़ करने वाले रोमांच का स्‍तर काफ़ी ज़्यादा होने वाला है। 

स्‍पेशल क्राइम सीरीज़’ के पहले एपिसोड में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री सुकृति कांडपाल को मुख्‍य भूमिका में दिखाया जाएगा जो एक चार महीने का गर्भ धारण की हुई महिला की भूमिका निभा रही हैं। यह एक प्रतिशोध की कहानी है, जिसमें वह एक राजनीति से ताल्लुक रखने वाले परिवार में आती हैं और उनका इरादा इस परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर देने का है।

सुकृति अपनी बात रखते हुए कहती हैं, ‘’मैं ‘सावधान इंडिया’ में अपनी भूमिका को लेकर बहुत ही उत्‍साहित हूँ। मैं अपने करियर में इस तरह के प्रोजेक्‍ट का हिस्‍सा कभी नहीं रही हूँ।  इस कहानी में सौंदर्या का किरदार निभाना मेरे लिए वाक़ई मुश्किल है और मुझे इस शो में अपने काम को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है।‘’

Comments are closed.