गीता कपूर ने सोनी सब के ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में गोविंदा के गाने पर अपने बालों को नीचे कर लिया

सोनी सब का ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ हर वीकेंड अपने दर्शकों को अपना अतरंगी जुनून दिखाने के लिये प्रेरित करता है। देशभर से आई अनूठी प्रतिभाओं का जश्न मना रहे सोनी सब की वीकेंड प्रस्तुति- ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में लोग और ग्रुप्स अपना हुनर दिखा रहे हैं। जो लोग और ग्रुप इससे लगातार प्रेरित हो रहे हैं, उनका जश्न मनाने के लिये यह शो हाजिर है।

 

पिछले एपिसोड में लवली लेडीज़ ने अपने जोश से दर्शकों को चकित कर दिया था और गीता कपूर को प्रेरित किया था। इस हफ्ते ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ में डांस ग्रुप- ए-वायरस, गीता कपूर के साथ स्टेज पर आग लगाने वाले हैं। वह अपने जोश और जज़्बे से दर्शकों पर अपना जादू चलायेंगे। वे सभी गोविंदा के बहुत बड़े दीवाने हैं, जिन्हें उनके गानों पर ब्रेकडांस करना पसंद है। अपने अनूठे अंदाज में गोविंदा के गानों पर परफाॅर्म कर रहे ए-वायरस ने अपने आखिरी गाने में गीता कपूर का चेहरा बनी हुई टी-शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने इस डांस को गीता कपूर को समर्पित किया था। वह खुद को रोक नहीं पाईं और वह भी उनके साथ डांस में शामिल हो गईं।

 

सोनी सब का ‘इंडिया के मस्त कलंदर’ हर वीकेंड मुस्कुराहट लेकर आता है और आगे आने वाले एपिसोड में भी ऐसा ही वादा करता है। इस शो में ना केवल सारी चीजें ‘अतरंगी’ दिखाई जाती हैं, बल्कि इस उपलब्धि को पाने में प्रतियोगियों ने कितनी तकलीफें झेली हैं, उनके उस सफर को भी दिखाया जाता है। स्टार जज मिका सिंह और गीता कपूर के साथ, बहुमुखी प्रतिभा वाले होस्ट-सुमित राघवन और राजीव ठाकुर इस शो को परिवार के साथ वीकेंड पर देखने लायक बनाते हैं।

 

 

 

Comments are closed.