भारी बारिश से फिलीपींस में भूस्खलन, 5 की मौत

मनीला। भारी बारिश के कारण फिलीपींस के दो राज्यों में भूस्खलन होने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों सूत्रों ने शनिवार को कहा कि राजधानी मनीला से दक्षिण में स्थित अलबे प्रांत के लेगाजपी शहर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में तीन लोग जिंदा दफन हो गए।

लेगाजपी के मेयर नोयल रोसल ने कहा कि सेन फ्रांसिस्को गांव में शनिवार सुबह एक घर भूस्खलन की चपेट आ गया और घर में रहने वाले तीन साल के लड़के, 20 वर्ष की लड़की तथा 26 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार को ही सोरसोगोन प्रांत के सोरसोगोन शहर में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के कारण ही भूस्खलन हुआ।

Comments are closed.