किसान विरोधी कृषि मंत्री बिसेन को बर्खास्त किया जाए : आलोक अग्रवाल

किसान आंदोलन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से आम आदमी पार्टी के 3 सवाल

किसान आंदोलन को लेकर आज आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता में प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया से 3 सवाल पूछे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शिवराज की तरह किसान के नाम पर ढोग कर रहे है। महलो में रहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया आज तक किसानों के बीच नही गए और अब सत्याग्रह का ढोग कर रहे है। 

प्रदेश के किसान ज्योतिरादित्य से 3 सवाल पूछना चाहती है: 

  1. जिस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें आज आप लागू करने की बात कर रहे है, वही सिफारिशें 2006 से 2014 तक 8 सालों में केंद्र की कांग्रेस सरकार ने, जब आप स्वयं मंत्री थे, तब क्यों नही लागू की?

 

  1. पंजाब में कर्ज माफी के वादे पर आई कांग्रेस सरकार ने अब तक कर्ज़ क्यों नही माफ किया है, जबकि पिछले 2 माह में 64 किसान पंजाब में आत्महत्या कर चुके है?

 

  1. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन काल मे 12 जनवरी 1998 को मुलताई में किसानों पर गोली चलाने से 18 किसान  मारे गए, 2 अप्रैल 2001 को देवास के मेहंदीखेड़ा में पुलिस की गोली से 3 आदिवासी किसान मारे गए और विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह शासन में 8 बार आदिवासी किसानों पर गोली चलाई गई।
No. District Location of Firing Date
1 Shivpuri Village Hansli 03.02.95
2 Shahdol Jaitpur Area 25.05.96
3 Khandwa Village Mandva, Nepa Range 27.08.97
4 Hoshangabad Village Nandarwada 31.08.97
5 Khandwa Village Titagarh 27.02.99
6 Dewas Village Katukiya 23.02.99
7 Sihar Jeebhton Forest, Budhni Tehsil 27.08.00
8 Dewas Village Mehendikheda, Bagli Tehsil 02.04.01

 

कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों और आदिवासियों पर गोली चला कर हत्या करना, भाजपा सरकार के गोली चला कार हत्या करने से भिन्न?

बिसेन को बर्खास्त किया जाये:

प्रदेश के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने बयान दिया है कि कर्ज़ चुकाने के लिए मेहनत करे किसान। इसी पर हमला करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि कृषि मंत्री का बयान किसान विरोधी है। किसान की मेहनत में कोई कमी नही,कमी सरकार की नीयत में। वादा आप करते हो, मुकरते भी आप को और सवाल किसान पर? किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिलेगा तो कितनी भी मेहनत करे उसे कर्ज में डूबना पड़ेगा. क्या बिसेन नहीं जानते कि इस साल बम्पर उत्पादन होने पर भी दाम न मिलने के कारण किसान आत्महत्या कार रहा है. कृषि मंत्री के इस बयान ने किसान की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए है। ऐसे कृषि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

 

Comments are closed.