दिल्ली में डेंगू से 3 और मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डेंगू से 3 और लोगों की मौत हो गई हैं। इसकी पुष्टि दक्षिणी निगम की जारी हुई रिपोर्ट में हुई। दिल्ली में इन तीनों मौतों को मिलाकर डेंगू से अब तक चार मौत हो गई है। इस साल नवंबर में डेंगू ने नया रेकॉर्ड बनाया है। १०६२ मामले सामने आए हैं। २०१३ से लेकर अब तक किसी भी साल इतने मामले सामने नहीं आए। इस साल १ जनवरी से लेकर १ दिसंबर तक डेंगू के कुल २६५७ मामले सामने आ चुके हैं।

दक्षिणी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू से दो मौत दक्षिणी निगम और एक उत्तरी निगम क्षेत्र में हुई है। दक्षिणी निगम इलाके में हुईं दोनों मौत माता चन्नन देवी अस्पताल में हुई हैं। १३ वर्षीय अमन तिवारी मोहन गार्डन में रहता था, जिसकी १४ अक्तूबर को हुई। दूसरी मृतक २१ वर्षीय संस्कृति पंखा रोड इलाके में रहती थी। इसकी मौत २८ अक्टूबर को हुई। डेंगू की वजह से मरने वाला तीसरा व्यक्ति गगन (२३) उत्तरी नगर निगम का बलजीत नगर का रहने वाला था। गगन की मौत ३० सितंबर को हुई थी। पहले वजीराबाद में बच्ची की मौत हुई थी। इस साल डेंगू से मरने वाले चार हो गए हैं।

Comments are closed.