मुख्यमंत्री ने दुमका में लगाया जनचौपाल

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल परगना के अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में आज से दुमका जिले में है। मुख्यमंत्री आज दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र में जनचौपाल लगाया। वे कल शिकारीपाड़ा विधानसभा में जनसंवाद करेंगे। साथ ही मिशन दो हजार उन्नीस को लेकर भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनाव की रणनीति तय करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारी की है।

मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम दुमका जिले के जामा विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड के मोहबन्ना फुटबाल मैदान में होगा, जहां दो सौ सतहतर बूथों के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री चुनाव के लिए जरूरी निर्देश देंगे। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा जामा प्रखंड के कड़बिन्दा गांव के सीएचसी मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनता से सीधा संवाद करेंगे। राज्य की समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी और उपायुक्त मुकेश कुमार ने कल मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लिया। लुईस मरांडी ने कहा कि संथाल परगना के दौरे से जहां जनता को उन तक अपनी बात पहुंचाने का सीधा अवसर मिलेगा।

Comments are closed.