कलकत्ता हाईकोर्ट ने ips अजय शर्मा पर सुनवाई से किया इंकार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कलकत्ता, २९ अप्रैल: कलकत्ता हाईकोर्ट ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल कोई भी आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान के दूसरे चरण यानी 29अप्रैल तक वह चुनाव ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई निर्देश पारित नहीं करेगा।

अजय पाल शर्मा की सिंघम वाली छवि
‘सिंघम’ के नाम से चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करने के लिए पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है

TMC ने किया कोर्ट का रुख

कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल कांग्रेस ,(TMC) ने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ याचिका दायर कराई थी जिसकी मौखिक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस कृष्णा राव की पीठ ने कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों के काम में दखल नहीं देंगे। उन्होंने याचिकाकर्ता को किसी भी शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के पास जाने की सलाह दी।

TMC V/S ips अजय शर्मा

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगा है। जहांगीर पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा के काफिले पर पत्थर चलवाने का आरोप लगा था। इस प्रकार के मामलों को लेकर पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में इलाके में शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान कराने और वोटरों को भयमुक्त करने के लिए जहांगीर खान के खिलाफ एक्शन हुआ। इसी से संबंधित वीडियो वायरल हुआ है।

TMC ने दी IPS अजय पाल को धमकी

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। हमें धमकियों की परवाह नहीं है। टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और TMC ने दी IPS अजय पाल को धमकी

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। हमें धमकियों की परवाह नहीं है। टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीएस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि 4 तारीख के बाद वे इस पर कदम उठाएंगे।

अजय पाल पर अखिलेश की प्रतिक्रया

IPS अजय पाल शर्मा पर अब राजनीति गरमा गई है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराधी नहीं, अफसरों पर भी दिखाएं योगी सरकार साथ ही कहा कि भाजपा के ‘महिला सम्मान’ के दावे खोखले हैं अखिलेश ने इससे पहले सोमवार की शाम अजय पाल का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था कि समय आने पर जांच होगी। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे ।खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे।

हार के डर से घबराई TMC
मुख्यमंत्री और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत पूरी पार्टी ने IPS अजय पाल शर्मा को बीजेपी का एजेंट बताया है।

हार के डर से घबराई TMC

मुख्यमंत्री और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा समेत पूरी पार्टी ने IPS अजय पाल शर्मा को बीजेपी का एजेंट बताया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Comments are closed.