ईरान , 06 अक्टूबर 2025 । ईरान ने अपनी मुद्रा रियाल को स्थिर और सरल बनाने के लिए एक बड़ा आर्थिक कदम उठाया है। ईरानी सरकार ने घोषणा की है कि देश की करेंसी से चार शून्य (0000) हटा दिए जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब 10,000 पुराने रियाल को 1 नया रियाल के रूप में बदला जाएगा। यह कदम मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और आर्थिक लेन-देन को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
ईरान अपनी करेंसी रियाल से 4 जीरो हटाने जा रहा है। आसान तरीके से समझे तो जल्द ही 10,000 रियाल की कीमत सिर्फ 1 रियाल होगी। इसे ईरानी संसद की मंजूरी मिल गई है। यह कदम बढ़ती महंगाई की वजह से उठाया गया है।
फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में 1 डॉलर के वैल्यू 11.50 लाख रियाल पहुंच चुकी है। ये प्रस्ताव को कई साल से तैयार किया जा रहा था।
ईरानी संसद की आर्थिक समिति के प्रमुख शम्सोल्दीन हुसैन ने सरकारी टीवी को बताया कि ये बदलाव 2 साल बाद लागू होगा। बदलाव के बाद भी पुरानी रियाल करेंसी को तीन साल तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।
मंहगाई से बचने के लिए ईरान ने उठाया कदम
यह कदम मुख्य रूप से मुद्रा के अवमूल्यन (devaluation) और उच्च मुद्रास्फीति (inflation) से निपटने के लिए उठाया गया है।
Comments are closed.