श्रद्धा आर्य, करण जोतवानी, मुग्धा चापेकर, मनित जौरा, अंजुम फकीह, अदनान खान, ईशा सिंह, सेहबान अज़ीम, रीम शेख, सवि ठाकुर, कनिका मान और अभिषेक कपूर समेत ज़ी टीवी के कई अन्य सितारों ने चैनल की ओर से मिले सरप्राइज़ हैंपर्स को लेकर सोशल मीडिया पर किया खुलासा
आगामी घोषणा को लेकर शुरू हो गईं अटकलें क्योंकि हर हैंपर में शामिल है भारत के चार अलग-अलग क्षेत्रों की एक खासियत
न्यूज़ डेस्क : ज़ी टीवी के सितारों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जब वो एक सरप्राइज़ पैकेज के साथ तस्वीरें और वीडियोज़ पोस्ट करते नजर आए, जो उन्हें इस चैनल की तरफ से भेजे गए। इस हैंपर के ढक्कन पर एक ट्रेन की तस्वीर है, जिसे ‘ज़ी टीवी की एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस’ का नाम दिया गया है। हैंपर के अंदर झांकने पर पता चलता है कि इसे प्राप्त करने वालों से एक निवेदन किया गया है कि 28 सितंबर को इस ट्रेन पर सवार हो जाएं और पता लगाएं कि इस अक्टूबर ज़ी टीवी ने अपने दर्शकों के लिए क्या सरप्राइज़ प्लान कर रखा है। यदि इन सितारों की पोस्ट देखें तो पता चलता है कि ये सभी एक्टर्स इस हैंपर को लेकर सोच में पड़ गए हैं कि आखिर यह एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस क्या है और 28 सितंबर को ज़ी टीवी की वो बड़ी घोषणा क्या होने वाली है?
चाहे कुंडली भाग्य की श्रद्धा आर्य हो, जो इस शो में प्रीता का रोल निभा रही हैं या कुमकुम भाग्य की मुग्धा चापेकर उर्फ प्राची हो, या फिर इश्क सुभान अल्लाह की ईशा सिंह उर्फ ज़ारा हो, या कुर्बान हुआ के करण जोतवानी उर्फ नील हो, कुंडली भाग्य के मनित जौरा उर्फ ऋषभ, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा के सवि ठाकुर उर्फ अगस्त्य, तुझसे है राब्ता के सेहबान अज़ीम उर्फ़ मल्हार, कुर्बान हुआ की प्रतिभा रांटा उर्फ चाहत, इश्क सुभान अल्लाह के अदनान खान उर्फ कबीर, कुंडली भाग्य की अंजुम फकीह उर्फ सृष्टि, तुझसे है राब्ता की रीम शेख उर्फ कल्याणी, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की कनिका मान उर्फ छोटी गुड्डन, कुंडली भाग्य के अभिषेक कपूर उर्फ समीर समेत ज़ी टीवी के बहुत-से अन्य प्रमुख कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने हैंपर्स खोले और अपने फैंस को दिखाया कि इसके अंदर क्या है!
इन हैंपर्स में अलग-अलग भारतीय शहरों की प्रसिद्ध मिठाइयां शामिल थीं, जैसे आगरा का पेठा, जयपुर के घेवर, भोपाल की गुजिया और पंजाब की बर्फी! इसके साथ शामिल संदेश में लिखा है – “ज़ी टीवी की एंटरटेनमेंट ट्रेन पर होके सवार, भारत के चार अलग शहरों से पेश है चार अनोखे उपहार। जानने के लिए कि क्या लाया है अक्टूबर में ज़ी टीवी, मिलते हैं 28 सितंबर को हम सभी!”
इस बीच सभी पत्रकारों को भी इसी तारीख पर होने जा रहे हैं वर्चुअल समारोह के लिए निमंत्रण दिए गए हैं, जिसमें कुछ भी नहीं बताया गया है कि इसमें कौन उपस्थित रहेगा, क्या अवसर है और क्या घोषणा होने वाली है!
एंटरटेनमेंट एक्सप्रेस का राज जानने के लिए पढ़ते रहिए इसी जगह पर, 28 सितंबर को!
Comments are closed.