भाजपा से बिहार के पहले स्पीकर बने विजय सिन्हा, जाने क्या है उनका जीवन परिचय

न्यूज़ डेस्क : बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के 51 साल बाद हुए चुनाव में भाजपा के विधायक विजय सिन्हा को चुन लिया गया है। स्पीकर पद के चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार और राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी को हार मिली है। चौधरी को जिताने के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव से लेकर उनके पुत्र तेजस्वी यादव तक ने खूब ताकत झोंकी थी, लेकिन एनडीए ने उन्हें पटखनी दे दी।

 

 

 

लखीसराय से लगातार तीसरी बार जीते

विजय सिन्हा का जन्म पांच जून, 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगुसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में विजय सिन्हा बिहार की लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें इस चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत मिली है।

 

2015 के विधानसभा चुनाव में जब राजद और जदयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस दौरान भी विजय सिन्हा का इस सीट पर दबादबा कायम था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर यहां से जीत हासिल की। उन्होंने जदयू प्रत्याशी रामानंद मंडल को शिकस्त दी थी।

 

वहीं, मौजूदा चुनाव में उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी अमरेश कुमार को 10 हजार से अधिक मतों के अंतर के साथ हराया। विधायक रहने के साथ-साथ उन्हें सरकार का भी पूरा अनुभव है। पिछली सरकार में वह बिहार के श्रम संसाधन मंत्री थे। 

 

 

 

भाजपा से बिहार के पहले स्पीकर

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा भाजपा के पहले विधायक हैं। इससे पहले भाजपा को स्पीकर का पद नहीं मिला था। वहीं, विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। ऐसे में भाजपा उनको स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाकर जातिगत समीकरण भी साधना चाहती है।  

 

Comments are closed.