‘ए किड लाइक जेक’ को लेकर बहुत उत्साहित: प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘ए किड लाइक जेकÓ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म सनडांस फिल्म महोत्सव के लिए चुनी गई है। यह हॉलीवुड में 35 वर्षीय अभिनेत्री की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ‘बेवॉच’ में काम किया था।

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ”मैंने ‘ए किड लाइक जेक’ की पटकथा पढ़ी, तभी मुझे लगा कि इस कहानी का हिस्सा बनने की जरूरत है। यह कहानी कही और दिखाई जानी चाहिए। उन्होंने लिखा, ”अब यह सनडांस फैस्ट के लिए चुनी गई है।

 

Comments are closed.