न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के प्रचार में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। सोमवार को नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करते-करते ‘बेगम’ बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी।
अधिकारी ने यह बात नंदीग्राम के खोदांबरी में कही। यह जगह उस स्थान से थोड़ी ही दूर है, जहां ममता बनर्जी एक रैली को संबोधित कर रही हैं। पूर्व मंत्री अधिकारी ने कहा कि बेगम अचानक बदल गई हैं और चुनाव में पराजय देखते हुए अब मंदिर-मंदिर जा रही हैं। बता दें, नंदीग्राम विधानसभा सीट पर अधिकारी व ममता बनर्जी के बीच सीधा मुकाबला है।
ईद मुबारक कहने की आदत है ममता की
अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी की ईद मुबारक कहते रहने की आदत रही है और इसी आदत के कारण वह लोगों को होली की बधाई देने के लिए भी होली मुबारक कहती हैं। उन्हें वोट मत देना, यदि बेगम को वोट दिया तो बंगाल मिनी पाकिस्तान बन जाएगा।
गुरुवार को होगा नंदीग्राम में मतदान
नंदीग्राम में बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार एक अप्रैल को मतदान होने वाला है। इसलिए ममता बनर्जी ने भी अपने क्षेत्र में डेरा डाल रखा है। राज्य की इस सीट पर सबसे रोचक व कांटे का मुकाबला है। सुवेंदु अधिकारी किसी जमाने में ममता बनर्जी के करीबी थी। अब वह, उनके सांसद पिता समेत अन्य लोग भाजपा के खेमे में होकर दीदी को पटखनी देने और बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के लिए जुटे हैं
Comments are closed.