कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों को नौ महीने बाद टीका लगाया : एनईजीवीएसी

न्यूज़ डेस्कदेश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान में एक और बदलाव होने जा रहा है। वैक्सीन प्रशासन के राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने सिफारिश की है कि कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों को नौ महीने बाद टीका लगाया जा सकता है। 

 

 

 

सरकार को यह सुझाव नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएसी) की ओर से दिया गया है। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले सकती है। कुछ समय पूर्व ही ऐसे लोगों के टीकाकरण का समय छह माह किया गया था। अब इसे तीन माह और बढ़ाया जा सकता है। 

 

 

 

सिफारिश के ये आधार बताए

विशेषज्ञ समूह ने यह सिफारिश इस आधार पर की है कि देश में पहली लहर के दौरान दोबारा संक्रमण की दर 4.5 प्रतिशत थी। यह 102 दिन के अंतराल में हुआ था। जबकि कुछ अन्य देशों में किए गए अध्ययन में संक्रमण के छह माह तक संबंधित व्यक्ति की इम्यूनिटी बनी रहने का पता चला था। इसलिए टीका लगाने के लिए छह माह का वक्त रखा गया था। अब इम्यूनिटी नौ माह तक बनी रहने का अनुमान है, इसलिए इसे बढ़ाया जा सकता है। 

 

 

 

इससे पहले सरकार ने टीके की पहली और दूसरी दूसरी खुराक के बीच का अंतराल बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है। कोविन पोर्टल में इसके अनुरूप बदलाव कर दिए गए है। अब दूसरी खुराक का स्लॉट 84 दिन बाद का ही दर्शाया जा रहा है। 

 

 

 

माना जा रहा है कि इसका मकसद यह हो सकता है कि अन्य लोगों को वैक्सीन की खुराक जल्दी दी जाए, इसलिए भी टीकाकरण के बीच गैप बढ़ाई जा रही है। जो उबर चुके हैं वो लोग और जिन्हें पहली खुराक लग चुकी है, उनमें इम्यूनिटी बढ़ जाती है। ऐसे में इन दोनों वर्ग के लोग कुछ दिन प्रतीक्षा कर सकते हैं।

 

Comments are closed.