नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

मंगलौर : मंगलौर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। दो लोग महिला को एक खेत  में ले गए और उससे दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

हरिद्वार जिले में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला मंगलौर का है। जहां एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया गया। दो लोग महिला को नौकरी दिलाने के बहाने एक खेत में ले गए और फिर उससे दुष्कर्म किया।

महिला द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

News Source: jagran.com

Comments are closed.